रोटरी क्लब ने शासकीय नवीन जवाहर स्कूल में प्रदान की सेनेटरी पैड नेपकिन मशीन
छिंदवाड़ा
10-Sep-25
रोटरी क्लब का शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय: बघेल
छिंदवाड़ा
बालिका स्वस्थ शिक्षा के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाना बहुत आवश्यक है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा लगातार कार्य कर रहा है। इसी श्रंखला में बुधवार 10 सितंबर को रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा एवं रोटरी क्लब छिंदवाड़ा ट्रस्ट के द्वारा शहर के मध्य स्थित शासकीय नवीन जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सी एस कॉम्प्लेक्स के पास छिंदवाड़ा में छात्राओं हेतु सेनेटरी नेपकिन पैड क्वाइस मशीन उपलब्ध कराई गई।

इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल एवं बी ई ओ अशरफ अली, बीआरसी अजय केकतपूरे,, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, सचिव निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल, रोटे मनोज अग्रवाल, रोटे दीपक साहू रोटे दीपक वोहरा, रोटे अमित मक्कड़, रोटे सचिन वर्मा, संस्था प्राचार्य दिलीप कुमार ढोक उपस्थित थे। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम सभी रोटेरियन साथियों का सौभाग्य है कि आज इस नेक कार्य हेतु इन बेटियो के स्वास्थ की चिंता हम सभी को है और आगे भी हम छात्राओं हेतु स्वास्थ परीक्षण एवं अन्य शैक्षणिक संसाधनों में सहयोग प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने कहा कि मैं शिक्षा विभाग का मुखिया होने के नाते रोटरी क्लब को शासकीय शैक्षणिक संस्थाओं में जिस तरह से शुद्ध पानी हेतु आरओ मशीन, दिव्यांग छात्रावास में गर्म पानी हेतु गीजर, वाशिंग मशीन, फर्नीचर कंप्यूटर,पंखे कुर्सियां, सहित पुस्तके कॉपियां,सेनेटरी पैड डिस्पोज मशीन,सेनेटरी पैड क्वाइस मशीन हमारे शासकीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदान कर रहे है। आपके इस उदार हृदय के लिए आप सभी रोटेरियन साथियों की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। आपका शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग अतुलनीय है।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब के अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी के नेतृत्व में रोटरी क्लब के द्वारा किए जा रहे सेवा भावी कार्य सराहनीय है। कार्यकम में अन्य रोटेरियन साथियांे ने स्वच्छता एवं स्वास्थ सम्बन्धी विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था की शिक्षिका श्रीमती साजिदा खान ने किया। सभी अतिथियों के प्रति आत्मीय आभार व्यक्त संस्था के प्राचार्य दिलीप कुमार ढोक ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में संस्था की शिक्षिका श्रीमती करुणा श्रीवास्तव, साजिदा खान, सपना गौतम, समीना शेख, मंजूषा शर्मा, बिंदु सोनी, अर्चना शाह, धीरज सोनी, बंटी चौरे, अनुज साहू और सभी छात्राएं उपस्थित रहीं।