Home News Helpline Classified Jobs About Contact

बिजली कंपनी में नौकरी के लिए मांगे जा रहे 80 हजार

बिजली कंपनी में नौकरी के लिए मांगे जा रहे 80 हजार
छिंदवाड़ा
10-Sep-25
प्राइवेट कंपनी के मैनेजर कर रहे मनमानी, आउटसोर्स कर्मचारी परेशान

छिंदवाड़ा

बिजली कंपनी में फिर से नौकरी पर रखने के लिए आउटसोर्स कंपनी के नियोक्ता एक-एक व्यक्ति से 70 से 80 हजार रूपयों की मांग कर रहे हैं। इसका खुलासा किया है उन कर्मचारियों ने जो पूर्व में इस कंपनी में कार्य कर रहे थे। 

आउटसोर्स कर्मचारी बिजली विभाग के जिलाध्यक्ष राकेश साबले ने बताया कि बैंगलोर की कंपनी क्यूस के छिंदवाड़ा एरिया मैनेजर दिनेश गुप्ता उनके साथी नवनीत शुक्ला ने डॉक्यूमेंट्स सत्यापन को लेकर लगभग 40 कर्मचारियों को कारण बताओ लेटर पर्सनली उनके व्हाट्स अप नंबर पर भेजा है। शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि बिना कारण के लड़कों को नौकरी से निकाला जा रहा है। साथ ही  मोबाइल की बातचीत कोई रिकार्ड न कर पाए इसके लिए वाट्सअप कॉलिंग कर पैसों की डिमांड की जा रही है। पर्सनली आउटसोर्स कर्मचारियों को बुला कर उनसे पैसों की डिमांड की जा रही है, नही देने पर नौकरी से निकालने का लेटर भी जारी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपनी बात बिजली कंपनी के बड़े अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि ऐसा ही रहेगा तो कंपनी के सभी आउटसोर्स कर्मचारी खजरी तिराहे पर ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन करेंगे। 

Share News On