Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

हर बेरोजगार को रोजगार मेरी प्राथमिकता: बंटी विवेक साहू

हर बेरोजगार को रोजगार मेरी प्राथमिकता: बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
10-Sep-25
रोजगार मेले में 281 बेरोजगारों को मिल रोजगार

छिन्दवाड़ा

पांढुर्णा में रोजगार के अवसर बढ़ें और नए उधोग स्थापित हो इसके लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। यहां के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना मेरी प्राथमिकताओं में है। यहां पर नए उधोगों की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है। जल्द ही नए उधोगों की स्थापना करते हुए बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। यह बात पांढुर्णा में आयोजित रोजगार मेले के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कही।

इस दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उद्देश्य हर बेरोजगार को रोजगार उपलब्ध कराना है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है। पांढुर्णा मे आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को उनकी योग्यता और कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएं गए है। आगे भी इस तरह के मेले आयोजित किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उनके द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही मध्यान्ह भोजन बनाने के लिए उपयुक्त सामग्री की खरीदी भी समुह की महिलाओं के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने इस अवसर पर रोजगार मेंले मे चयनीत सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने युवाओं को प्रमाणपत्रों को वितरण भी किया।

 इस अवसर पर कार्यक्रम को पूर्व राज्य मंत्री नानाभाऊ मोहोड़ ने भी संबोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कलेक्टर अजय देव शर्मा, नगरपालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़ें, वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष जैन, राजू नरोटे, रोहित पोफली, उज्जवल सिंह चौहान, मण्डल अध्यक्ष प्रकाश सुभाष छगनी, रजत गोरे, अनिल ठाकरे, पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष राजू परमार, अज्जू ठाकुर, विशवेन्द्र सिंह बैस, जिला परियोजना प्रबंधक रेखा अहिरवार सहित शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।  

इन कंपनियों में हुआ युवाओं का चयन

पांढुर्णा में आयोजित रोजगार मेले के दौरान 281 युवाओं को चयन हुआ है। शिविर के दौरान 146 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन और 185 युवाओं ने ऑफलाइन पंजीयन कराया। जिन कंपनियों में युवाओं का चयन हुआ है उनमें वर्तमान फेब्रिक्स बुधनी में 02, सन्सून कंपनी छिन्दवाड़ा में 12, अबुंजा फॉउन्डेशन में 19, सुरूची कंपनी में 42, प्रथम एज्युकेशन फॉउन्डेशन भोपाल में 17, सतीजा मोटर्स छिन्दवाड़ा में 20, हनु सिक्युरेटी सर्विस में 43, वर्तमान यार्न सतलापुर और मंडीदीप में 03, अपोलो टायर्स में 11, प्रधानमंत्री जीवन बीमा में 37, सांई प्रसाद इंडस्ट्रीयल सर्विसेज पुणे में 31, एफडीडीआई छिन्दवाड़ा में 04, सीआईआई ट्रेनिंग सेंटर छिन्दवाड़ा में 22, आमधन ई. प्रा. लिमिटेड हैदराबाद में 08 तथा जिला उधोग केन्द्र छिन्दवाड़ा के माध्यम से 10 युवाओं को रोजगार मिला है। 
Share News On