Home News Helpline Classified Jobs About Contact

दतिया उप चुनाव जीत पर कांग्रेस कार्यालय में हुई जमकर आतिशबाजी

दतिया उप चुनाव जीत पर कांग्रेस कार्यालय में हुई जमकर आतिशबाजी
राजनीति
03-Aug-26
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी

छिन्दवाड़ा

दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में जमकर जश्न मना। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। चुनाव परिणामों में कांग्रेस की सतत बढ़त से कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल था, जैसे ही परिणाम सामने आए और जीत सुनिश्चित हुई कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई।

कांग्रेस झंडा लहराते हुए उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।  कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया साथ ही उपस्थित आमजनों में भी मिठाई का वितरण कर खुशियां मनाई। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी, कमलनाथ जी एवं नकुलनाथ जी व कांग्रेस परिवार की जीत हुई है। भाजपा के भ्रष्टाचार, अत्याचार और महंगाई के खिलाफ दतिया की सम्माननीय जनता ने वोट देकर यह साबित कर दिया है कि अब भाजपा की तानाशाही सरकार लम्बे समय तक नहीं टिकने वाली है। आयोजित कार्यक्रम में मनीष पांडे, आशीष त्रिपाठी, ब्रिजेश उर्फ टिंकू राय, दिगम्बर ठाकरे, फिरोज खान, आनंद राजपूत, अर्जुन बघेल, धीरज सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।  
Share News On