चौरई, चांद व बिछुआ में 4 अगस्त को कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक
राजनीति
03-Aug-26
छिन्दवाड़ा

कांग्रेस के मोर्चा संगठनों को सशक्त बनाने हेतु बैठक कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में 04 अगस्त मंगलवार को चौरई, चांद व बिछुआ में कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की आवश्यक बैठक बुलाई गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे व कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठों के ज़िला प्रभारी पप्पू यादव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ऋषि वैष्णव एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय शब्बीर बक्श चौरई विधानसभा क्षेत्र के नगर चौरई, चांद व बिछुआ का दौरा कर आवश्यक बैठकें लेकर प्रकोष्ठ से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर 01 बजे चौरई में विधायक कार्यालय में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न होगी। दोपहर 02 बजे चांद के महावीर लॉन एवं दोपहर ठीक 03 बजे बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में बैठक सम्पन्न होगी।
आयोजित सभी बैठकों में मुख्य रूप से चौरई विधायक चौधरी सुजीत सिंह, विधानसभा प्रभारी अशोक तिवारी एवं चौरई ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तीरथ सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज खंडेलवाल, चांद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज पटेल व नगर कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद अयोध्यी, बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वीराज ठाकुर व नगर कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम मालवीय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों की विशेष उपस्थिति रहेगी।