Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बाघ के हमले में मृतक की पत्नी को मिली आठ लाख की सहायता

 बाघ के हमले में मृतक की पत्नी को मिली आठ लाख की सहायता
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा

वन्य प्राणियों के हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को मुआवजा राशि देने का प्रावधान है। इसी तरह के एक मामले में मृतक की पत्नी को आठ लाख रूपए की सहायता राशि सीधे बैंक खाते में डाली गई।

जानकारी के अनुसार पेंच टाईगर रिर्जव के कुंभपानी परिक्षेत्र बफर अंतर्गत थोटा वृत्त के रमपुरी बीट सफेद फाटा क्षेत्र में 1 अप्रैल को दोपहर लगभग 03ः00 बजे बाघ ने महेन्द्र पिता शम्भू माण्डेकर मार दिया गया था। मृतक शंभू मांडेकर की पीड़ित पत्नी श्रीमती संगीता माण्डेकर ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा के सचिव को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए 3 अपै्रल को आवेदन किया था। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत पैरालीगल वालेंटियर के माध्यम प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सचिव राकेश सिंह द्वारा सहायक वन संरक्षक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी (छिंदवाड़ा क्षेत्र) को जनहानि की क्षतिपूर्ति राशि स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्रेषित किया गया।

प्रकरण पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए सहायक वन संरक्षक पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी (छिंदवाड़ा क्षेत्र) द्वारा 13 अपै्रल के माध्यम से जानकारी दी गई कि बाघ के हमले से मृत महेन्द्र माण्डेकर की पत्नी श्रीमती संगीता माण्डेकर को जनहानि की क्षतिपूर्ति राशि 8 लाख रूपए 8 अपै्रल को बैंक खाते के माध्यम से भुगतान किया गया है।
Share News On