Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को रोटरी ट्री पॉट एवं रुद्राक्ष पौधा किया भेंट

पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को रोटरी ट्री पॉट एवं रुद्राक्ष पौधा किया भेंट
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा

रोटरी क्लब ऑफ छिंदवाड़ा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक कार्य करते हुए समस्त रोटरी मेंबर्स के शुभ अवसर पर पौधा एवं ट्री पॉट प्रदान किए जा रहे है। इसी श्रंखला में गत दिवस रोटरेक्ट क्लब की पूर्व प्रेसिडेंट एवं छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उईके को रोटरी ट्री पॉट, रुद्राक्ष पौधा एवं रोटरी प्रतीक चिन्ह की स्टोल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी, राजा शंकर शाह विश्व विद्यालय के कुलगुरू प्रोफेसर इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, रोटरी क्लब के सचिव रोटे निलेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोटे रूपल अग्रवाल सहित रोटरेक्ट क्लब छिंदवाड़ा के अध्यक्ष सिद्धांत रामानंद सहित समाजसेवी आर एस कुशवाह,डॉ महेश बंदेवार सहित रोटरी मेंबर्स उपस्थित थे। 

अवसर पर अध्यक्ष रोटे विनोद तिवारी ने कहा कि पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके ने अनेकों प्रमुख पदों पर रहकर छिंदवाड़ा का नाम गौरवान्वित किया है। देश और समाज सेवा के लिए सम्मानित कर रोटरी क्लब गर्व महसूस कर रहा है। सुश्री अनुसुइया उईके ने कहा कि मैंने जो सेवा भाव के गुण सीखे है उसमें प्रमुख रूप से रोटरेक्ट क्लब, रोटरी क्लब एनएसएस की प्रमुख भूमिका रही है। आप सभी के स्नेह एवं अपनत्व के कारण छोटे से शहर से पली बढ़ी आपकी बहन-बेटी को अंतरराष्ट्रीय ,राष्ट्रीय स्तर पर जाने का सेवा भावी कार्य करने का एवं प्रदेश देश में उच्च पदों पर नेतृत्व करने का सुअवसर मिला है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी पौधे भेट करने की परंपरा को आगे बढ़ाए जिससे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अच्छा प्रयास होगा। इस अवसर पर वनराज जटेजा, मनीष भट्ट, राहुल बानियां, प्रवीण सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
Share News On