Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जंयती पर सांसद-महापौर का सेन समाज करेगा सम्मान

जंयती पर सांसद-महापौर का सेन समाज करेगा सम्मान
छिंदवाड़ा
12-Apr-26
समाज के वरिष्ठों संरक्षक एवं समाजिक विभूतियों का सांसद और महापौर करेंगे सम्मान

छिंदवाड़ा 

सेन जंयती युवा उत्सव समिति के तत्वावधान में सेन समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि नंदा जी महाराज की 726 वी जंयती के अवसर पर छिंदवाड़ा पांढुर्णा जिले के लोकप्रिय एवं सेन समाज के शुभचिंतक विवेक बंटी साहू एवं नगर निगम के महापौर विक्रम अहाके का 14 अप्रैल मंगलवार को समय 1 बंजे सेन समाज भवन नरसिंहपुर धरमटेकडी स्थित में शामिल होंगे।

इस अवसर पर सेन जी महाराज के अभिषेक करने के पश्चात समाजिक बंधुओं द्वारा हवन पूजन पाठ किया जायेगा साथ ही समाजिक योगदान देने के उन समाजिक वरिष्ठों का सम्मान किया जायेगा साथ अंकित बंदेवार व बंटी श्रीवास रवि रानजकर कमलेश बंदेवार ने बताया कि जंयती के दिन छात्र छात्राओं का भी सम्मान किया जायेगा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजिक विभूतियों का भी सम्मान सांसद विवेक बंटी साहू ओर महापौर द्वारा किया जाएगा 
सेन समाज के जिला युवा अध्यक्ष हेमंत बंदेवार नगर अध्यक्ष चंदन ने समाज के सभी समाजिक वरिष्ठ संरक्षक युवा साथियों ओर मातृशक्तियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है ताकि कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की जा सकें।
Share News On