Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

वनरक्षकों ने की रेत माफिया से सुरक्षा की मांग

वनरक्षकों ने की रेत माफिया से सुरक्षा की मांग
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
रेत माफिया से लड़ने वाले मुरैना के वनरक्षक को वन विभागकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

गुर्जर के परिवार को एक करोड़ की सहायता देने सरकार से की मांग

छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश वन कर्मचारी संघ की प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मालती सिंगारे एवं जिलाध्यक्ष अजय शिवहरे व म.प्र. दैनिक वेतन भोगी स्थायी कर्मचारी के अध्यक्ष किशोर साहू ने अपने संयुक्त बयान में मीडिया को बताया कि स्व. हरकेश गुर्जर की रेत माफियाओं से लड़ते हुये 8 अपै्रल को हत्या हो गई थी। 13 अपै्रल सोमवार को छिंदवाडा वनवृत्त के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्व. हरकेश गुर्जर को विनम्र श्रद्धांजली दी। साथ ही शासन से मांग की है कि स्व. गुर्जर को शहीद का दर्जा दिया जाये एवं परिवार को एक करोड़ की राहत राशि प्रदान की जाकर, परिवार के एक सदस्य को शीघ्र शासकीय नौकरी प्रदान करते हुये रेत माफियाओं से परिवार को सुरक्षा प्रदान की जावे। 

श्री साहू ने बताया कि इस अवसर पर संवाद सदन में पश्चिम वनमण्डलाधिकारी साहिल गर्ग एवं पूर्व वनमण्डलाधिकारी स्वरूप दीक्षित, प्रशिक्षु आई.एफ.एस. कृतिका जायसवाल, सीमा ठाकुर उप वनमण्डलाधिकारी तामिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी सांवरी श्रीमती कीर्तिवाला गुप्ता, छिंदवाड़ा परिक्षेत्र अधिकारी पंकज विसेन सहित श्रद्धांजली में बड़ी संख्या में वन अमला उपस्थित रहा व तीनों वनमंडलों  से  मुख्य  लिपिक एवं अन्य लिपिक कर्मचारी उपस्थित हुये । 

वन मण्डलाधिकारी श्री गर्ग ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये कर्मचारियों से आव्हान किया है कि कुछ अंश कर्मचारी के परिवार को सहयोग के रूप में प्रदान करने की बात कही, वहीं वनमण्डलाधिकारी स्वरूप दीक्षित ने स्व. गुर्जर को श्रद्धांजली अर्पित करते हुये ऐसे जाबांज कर्मचारी ने रेत माफियाओं व तस्करों से लड़ते हुयेे अपने कर्तव्य के प्रति अपनी जान न्योछावर कर दी है, हम उनके इस बलिदान को भुला नहीं पायेंगे । उन्होनें कहा कि प्रत्येक कर्मचारियों को ऐसे रेत माफियाओं से लड़ने के साथ-साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखे, आगे उन्होनें कहा कि संपूर्ण वनमंडल के कर्मचारी ऐसे रेत माफियाओं के साथ संघर्ष के एकजुट होकर लड़ेंगे । इस पर सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर केंडिल जलाकर श्रद्धांजली अर्पित की साथ ही सभी कर्मचारियों ने हरकेश सिंह गूजर अमर अमर रहे के नारे लगाकर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की । 
Share News On