ओबीसी महासभा ने किसानों की मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा
ओबीसी महासभा ने जिले के किसानों एवं अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन के माध्यम से ओबीसी महासभा ने मांग की कि ओबीसी की जातिगत जनगणना तत्काल कराने एवं ओबीसी का कॉलम जोड़ने, 13 प्रतिशत होल्ड हटाकर अभ्यार्थियों को नियुक्ति प्रदान किये जाने एवं चॉद, चौरई बिछुआ सहित संपूर्ण छिंदवाड़ा जिले में अधिकारियों की सांठ गांठ से हो रहे रेत के अवैध खनन पर तत्काल रोक लगायी जाने, चौरई सहित संपूर्ण जिले के ग्रामीण आदिवासी क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई।

इसके अलावा चौरई सहित जिले के समस्त किसानों को सेवा सहकारी समितियों से नगद में खाद देने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, उसे तुरंत हटाये जाने किसानों को सोसायटियों से नगद मंे खाद दिया जाकर ई टोकन खाद प्रणाली को बंद करने, चौरई सहित जिले के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के गेहॅू के खेतांेे में शाट-शर्किट और आगजनी से भारी नुकसान को देखते हुये नुकसानी का सर्वे करवाकर तत्काल उचित मुआवजा दिलवाने सहित अन्य मांगे शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपते समय ओबीसी महासभा के जिलाध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा, बलवान सिंह बंदेवार, अरविंद यादव, दिनेश वर्मा, अध्यक्ष किसान मोर्चा रंजीत कुमार रविकर, अध्यक्ष एस.सी. मोर्चा मनोज वर्मा, नीलेश वर्मा, शैलेेष वर्मा, सुरेश वर्मा, अरविंद चन्द्रवंशी, मोहन यादव, चंचलेश वर्मा, हरिओम वर्मा, राजकुमार वर्मा, विजय वर्मा, प्रकाश वर्मा सहित संगठन के पदाधिकारी, किसान और नौजवान साथी शामिल रहे ।