Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

ईको क्लब प्रहारियों ने चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

ईको क्लब प्रहारियों ने चित्रों के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा

एमएलबी स्कूल ईको क्लब में सोमवार को सतत जीवन शैली कार्यशाला एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में चित्रकला निबंध रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ईको क्लब की प्रहारियों ने जल संरक्षण,स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त विषय पर सुंदर सुंदर चित्रों से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी प्रतियोगियों में प्रथम द्वितीय तृतीय एवं समस्त शामिल छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। 

इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अलका श्रीवास्तव ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त विद्यालय बनाने हेतु प्रेरित किया एवं सभी बच्चों की समस्त पर्यावरणीय गतिविधियों में शामिल होने पर बधाई दी। ईको क्लब के जिला नोडल अधिकारी विनोद तिवारी ने कहा कि बच्चों में पर्यावरणीय सोच जागृत हो इस हेतु जिले के चयनित 25 विद्यालयों में सतत जीवन शैली अपनाने जागरूक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अंत में सतत जीवन शैली पर आधारित शपथ दिलाई गई। जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल एवं प्राचार्य श्रीमति अलका श्रीवास्तव, ईको क्लब प्रभारी श्रीमती परवीन मंसूरी, सहयोगी शिक्षक राकेश चौरसिया के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुए।
Share News On