जनता और व्यापारियों का सरकार पर बढ़ रहा भरोसाः बंटी विवेक साहू
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद
छिंदवाड़ा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश का व्यापार नित नई ऊंचाईयां तय कर रहा है। यही कारण है कि जनता और व्यापारियों का प्रधानमंत्री श्री मोदी और भाजपा सरकार पर भरोसा बढ़ा है। यह बात रविवार की शाम को कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन छिंदवाड़ा की नवीन कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कही। इस दौरान उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा देश को आत्मनिर्भर बनाने की है। और वे आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं। स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर हम अपने देश को जल्द ही विश्व की तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बना सकते हैं। उन्होंने व्यापारी बंधुओं से भी अपने व्यापार में स्वदेशी को अपनाने की अपील की। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष उमेश तिवारी, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अंबर जैन, अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री टीकाराम चंद्रवंशी, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, रिजवान कुरैशी सहित कंज्यूमर प्रोडक्ट डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन छिंदवाड़ा के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।