Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

महापौर विक्रम अहाके ने श्री श्री रविशंकर जी से लिया आशीर्वाद

महापौर  विक्रम अहाके ने श्री श्री रविशंकर जी से लिया आशीर्वाद
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
छिंदवाड़ा आने किया आमंत्रित

छिंदवाड़ा 

आर्ट ऑफ लिविंग की डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर श्रीमती श्वेता चड्ढा ने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के नागपुर आगमन पर नगर पालिक निगम महापौर विक्रम अहाके ने उनसे मुलाकात की और उन्हे छिंदवाड़ा आने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर महापौर ने गुरुदेव से आशीर्वाद लिया। गुरुदेव ने छिंदवाड़ा आने के लिए अपनी सहमति व्यक्त की और जल्द ही आने का आश्वासन दिया। श्री श्री रविशंकर जी से महापौर के साथ हुई इस मुलाकात में उन्हे रामेश्वर धाम सिहोरा मंदिर की फोटो भेंट की गई और गुरुदेव को मंदिर देखने के लिए  छिंदवाड़ा जनता को आशीर्वाद देने के लिए आमंत्रित किया गया।

 श्रीमती चड्डा ने बताया कि इसके पूर्व जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ने  बेंगलुरु आश्रम में गुरुदेव जी से भेंट कर उन्हे छिंदवाड़ा आने के लिए आमंत्रित किया है । श्री श्री गुरूदेव जी द्वारा छिंदवाड़ा आने हेतु आमंत्रण स्वीकार करना यह हमारे जिले के लिये खुशी की बात है । श्रीमती चड्डा ने बताया कि गुरुदेव जल्द ही छिंदवाड़ा आ सकते  हैं। महापौर विक्रम के  साथ श्री श्री डेवलपर्स श्री सुधीर  भसीन  लवली  चड्ढा ने भी गुरुदेव का आशीर्वाद लिया और मेडिटेशन हॉल पर  विस्तार से गुरुदेव से चर्चा हुई जिसमें गुरुदेव ने अपने कुछ सुझाव भी दिये ।
Share News On