पांढुर्णा के विकास को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने सांसद पर जताया भरोसा
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
पांढुर्णा जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री और जिला मंत्रियों ने की सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात
छिन्दवाड़ा
लंबे इंतजार के बाद घोषित की गई पांढुर्णा जिला भाजपा की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सांसद कार्यालय पहुंचकर सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात की। इस दौरान सांसद श्री साहू ने सभी पदाधिकारियों का मिठा खिलाकर और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। सांसद श्री साहू से मुलाकात करने वालों में पांढुर्णा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष सीताराम कोरडे व जिला महामंत्री अनिल कुमरे और जिला मंत्री कैलाश जयसवाल व श्रीमती सुनंदा धुर्वे शामिल थी। इस दौरान उनके साथ उनके समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने भी सांसद श्री साहू से मुलाकात की।

इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों के समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने सांसद श्री साहू का उनके क्षेत्र के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को नई जिम्मेदारी दिए जाने पर उनका आभार व्यक्त करते हुए अपने क्षेत्र के संगठन को लेकर चर्चा की और क्षेत्र की कुछ समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। जिस पर सांसद श्री साहू ने शीघ्र ही समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन क्षेत्र वासियों को दिया। विदित हो कि इसके पूर्व पांढुर्णा जिला भाजपा के उपाध्यक्ष अज्जू ठाकुर, छिंदवाड़ा भाजपा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, राजू नंदवंशी व योगेश साहू और छिंदवाड़ा के जिला मंत्रियों में श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर, गोलू नागरे, दीपक नेमा और नीलू निर्मलकर सहित अन्य ने भी सांसद श्री साहू से मुलाकात की थी।
मुलाकात के दौरान यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित
सोमवार को पांढुर्णा के जनप्रतिनिधियों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश साहू, शेषराव डिगरसे, जित्तू साहू, सौरभ डिगरसे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।