Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

आउटसोर्स कर्मचारीयों को बिजली कंपनी में समायोजन करने की मांग

आउटसोर्स कर्मचारीयों को बिजली कंपनी में समायोजन करने की मांग
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
छिंदवाड़ा

मध्यप्रदेश बाह्य स्त्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन ने सोमवार को प्रदेश व्यापी ज्ञापन ऊर्जा मंत्री के नाम से खजरी रोड स्थित बिजली कंपनी के ऑफिस में कार्यपालन अभियंता को सौंपा। भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध इस संगठन ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि ऊर्जा विभाग में नवीन स्वीकृत पदों पर विभागीय परीक्षा लेकर बिजली विभाग में कार्यरत समस्त आउटसोर्स कर्मचारियों का समायोजन किया जाये एवं शेष बचे पदों पर भर्ती की जाएं। 

बता दे कि ऊर्जा विभाग ने कुछ दिन पूर्व 49 हजार 263 नवीन पद स्वीकृत किए थे जिसमें आगामी तीन वर्षों में नवीन पदों में नियमित भर्ती करने की योजना हैं। संगठन के पदाधिकारीयों ने बताया कि मध्यप्रदेश में बिजली विभाग में 45000 से भी अधिक आउटसोर्स कर्मचारी (जो पूर्ण अनुभवी ) लगातार कई वर्षों से कार्यरत हैं ऐसे में नवीन भर्ती होने से हजारों कर्मचारियों पर रोजगार का संकट आ जाएंगा । संगठन का मानना है कि इन्हीं कर्मचारियों को  विभागीय परीक्षा लेकर विद्युत कंपनियों में समायोजन करने से ऊर्जा विभाग को योग्य और अनुभवी कर्मचारी मिलेंगे जिससे उपभोक्ता को बेहतर सेवा मिल सकेगी।

ज्ञापन के दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश साबले, उपाध्यक्ष कन्हैया सिंह राजपूत ,अरुण कराड़े, अमित विश्वकर्मा, आनंद मोहबे,  सतीश गणेशे, गोलू वर्मा , अखिलेश चंद्रवंशी, राम जी अगरिया , रूपेश बिंझाड़े राधेश्याम चोपडे मनोज सोलंकी दीपक राने, सुनील विश्वकर्मा डिलेश भगत, विशाल उसरेठे एवं  जिले के सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित  हुए।
Share News On