Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से प्रेरित करते हैं शिक्षक

नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार से प्रेरित करते हैं शिक्षक
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
सूर्यवंशी कलार समाज ने किया शिक्षक सम्मान समारोह 

छिंदवाड़ा।

ज्ञान, शिक्षा और संस्कार की परंपरा को सुदृढ़ बनाने तथा समाज में शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से सूर्यवंशी कलार समाज द्वारा एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के आराध्य देव भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, संगठन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम संयोजक दिनेश सूर्यवंशी ने बताया कि यह आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने तथा शिक्षकों की निस्वार्थ सेवाओं का गौरवपूर्ण सम्मान करने हेतु किया गया। समारोह की गरिमा बढ़ाने हेतु समाज संगठन के कार्यवाह अध्यक्ष कृपाराम सूर्यवंशी एवं सचिव नंदन सूर्यवंशी की विशेष उपस्थिति रही।

समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए शिक्षकों का मंच पर प्रशस्ति पत्र एवं उपहार भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने अपने विचार प्रकट करते हुए समाज के इस कदम की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को शिक्षा और संस्कार के प्रति प्रेरित भी करते हैं। कार्यक्रम  का संचालन राधेश्याम सूर्यवंशी द्वारा किया गया।


कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यह रहा कि शिक्षकों के करकमलों से वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ। यह आयोजन अपनी गरिमा, भव्यता और सामूहिक उत्साह के कारण पूरे समाज में चर्चा का विषय बन गया। अंत में सभी समाजबंधुओं ने संकल्प लिया कि शिक्षा के प्रसार एवं शिक्षकों के सम्मान की परंपरा को और सशक्त किया जाएगा। कार्यक्रम में सहयोग रहा शिक्षक रणविजय, शिक्षक विजय सूर्यवंशी सूर्यवंशी, मोहित सूर्यवंशी, भानु सूर्यवंशी, अखिल सूर्यवंश, दीपक सूर्यवंशी, अनिल सूर्यवंशी आदि सामाजिक बंधु ने संयोजक किया

Share News On