Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने स्वर्गीय इंजीनियर ढाँडोले और एएसआई राजपूत के निधन पर जताया शोक

सांसद ने स्वर्गीय इंजीनियर ढाँडोले और एएसआई राजपूत के निधन पर जताया शोक
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
छिंदवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा के जाने माने सेवानिवृत्त इंजीनियर जी.एम.ढाँडोले और एएसआई प्रदीप राजपूत के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे मृत जनों को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए उन्हें मोक्ष प्रदान करें। विदित हो कि वयोवृध्द जी.एम.ढाँडोले खिरसाडोह पॉलिटेक्निक कॉलेज में पदस्थ रहे थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान इंजीनियर क्षेत्र में कई मिशाल कायम की थी। सोमवार को इंजीनियर डे के अवसर पर उनका जाना समस्त इंजीनियर्स के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। वहीं पांढुर्णा में पदस्थ आठवीं बटालियन के एएसआई प्रदीप राजपूत का चंदनगांव में सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया था। सांसद श्री साहू ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे मृत जनों के परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Share News On