Home News Helpline Classified Jobs About Contact

मत्स्य पालन कल्याण निगम अध्यक्ष बाथम ने की सांसद से मुलाकात

मत्स्य पालन कल्याण निगम अध्यक्ष बाथम ने की सांसद से मुलाकात
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
छिन्दवाड़ा

राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त व मतस्य पालन कल्याण विभाग के निगम अध्य़क्ष ग्वालियर के वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम बाथम ने अपने छिन्दवाड़ा प्रवास के दौरान सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में सांसद बंटी विवेक साहू से व्यक्तिगत मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने व्यक्तिगत चर्चा के साथ ही संगठन से जुडे मुद्दों पर भी सांसद श्री साहू से चर्चा की। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने निगम अध्यक्ष श्री बाथम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि संगठन चुनाव के दौरान भाजपा संगठन द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को ग्वालियर का प्रभारी बनाया गया था। इस दौरान सांसद श्री साहू ने लगातार ग्वालियर जिले का दौरा कर संगठन चुनाव में सक्रिय रहते हुए चुनाव प्रक्रिया को पूर्ण कराया था। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्री बाथम के साथ उनके समर्थक और सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
Share News On