वृद्ध दादी ने सुनाई सांसद बंटी साहू को अपनी व्यथा
छिंदवाड़ा
15-Sep-25
सांसद के जनता दरबार में हो रहा समस्याओं का समाधान
छिन्दवाड़ा
सोमवार को सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए छिन्दवाड़ा और पांढुर्ना जिले से बड़ी संख्या में लोग सांसद कार्यालय पहुंचे हुए थे। सांसद श्री साहू ने अपने परासिया रोड स्थित सांसद कार्यालय में पहुंचे लोगों से मुलाकात करते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उसका निराकरण किया। लोगों से मुलाकात करते हुए सांसद श्री साहू ने सभी की समस्याओं का गंभीरता पूर्वक विचार कर उसका निराकरण किया।

उल्लेखनीय है कि सांसद कार्यालय अपनी समस्या लेकर पहुंचे लोगों ने भी सांसद श्री साहू को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए उसका निराकरण करने का निवेदन किया। जिस पर श्री साहू ने कुछ समस्याओं का तत्काल ही निराकरण कर संबंधित अधिकारियों को फोन के माध्यम से समस्या से अवगत कर उसका निराकरण करने के लिए कहा वही कुछ समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन संबंधित आवेदनकर्ताओं को दिया।