अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही सच्चा सम्मान है: शेषराव यादव
राजनीति
25-Sep-26
भाजपा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर कार्यक्रम

छिंदवाड़ा
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और जनकल्याण का साधन बनाया। उनका एकात्म मानववाद और अंत्योदय आज भाजपा की विचारधारा की आधारशिला है। कांग्रेस सहित विपक्ष ने वर्षों तक गरीब और वंचित वर्ग के नाम पर राजनीति की, लेकिन पंडित दीनदयाल जी के विचारों को जननीति में उतारने का कार्य भाजपा ने किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का केंद्र समाज का अंतिम व्यक्ति है। भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को केवल स्मरण न करें, बल्कि सेवा और संगठन के माध्यम से उन्हें जमीन पर उतारें। अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्चा सम्मान है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, डॉ. कृष्णा हरजानी, संदीप सिंह चौहान, चंद्रभान देवरे, राकेश माइकल पहाड़े, लवकेश यादव, अनीश पटेल, विजय नामदेव, दिनेश मालवी, प्रशांत भावरकर, अमिता बरहैया, आरती खंडेलवाल, वंदना विश्वकर्मा, नेहा वर्मा, नीलू जंघेला, तरुण सोनी, आशुतोष वाडीवा, अक्षय मोहोड सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।