सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा राष्ट्रगीत वंदे मातरम्
शिक्षा
25-Sep-26
गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा कार्यक्रम किया रिकार्ड
जियो ट्रेकिंग के माध्यम से संपन्न हुआ वंदे मातरम्

छिंदवाड़ा
विद्या भारती अखिल भारतीय शैक्षणिक संस्थान नई दिल्ली द्वारा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देश के समस्त सरस्वती शिशु मंदिर में 25 सितंबर 2026 शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे एक लय एक समय विभिन्न कस्बों, ग्रामीण, नगर, तहसील, जिला स्तर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन किया गया । इसी श्रृंखला में सरस्वती शिशु मंदिर गणेश चौक, छिंदवाड़ा महाकौशल प्रांत मध्य क्षेत्र में यह आयोजन बड़े ही उत्साह उमंग के साथ संपन्न हुआ । कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक विद्यालय समिति के पदाधिकारी पूर्व छात्र, आचार्य-दीदी एवं विद्यालय के समस्त भाई/बहिन, अभिभावक, क्षेत्रवासी, अन्य अनुशांसिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उत्साहपूवर्क इस आयोजन में शामिल हुये कार्यक्रम में 489 जन समुदाय ने सहभागिता दी, सभी ने एक समय, एक लय और एक स्वर में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रृद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया ।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत दिखाई दिया, उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगीत के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और मातृभूमि के प्रति समर्पण का संदेश दिया । संपूर्ण देश में 1 करोड़ लोगों ने वंदे मातरम् गायन किया। कार्यक्रम का गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा रिकार्ड किया गया। कार्यक्रम जियो ट्रेकिंग के माध्यम से संपन्न हुआ । विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम में सहभागी सभी समिति सदस्यों, युवा साथियों, भाई - बहनों, आचार्य-दीदियों एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया ।