पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा का स्वच्छता अभियान
राजनीति
25-Sep-26
दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ा रही भाजपा: शेषराव यादव
अंत्योदय और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाने वाले महामानव थे पंडित दीनदयाल उपाध्याय: विवेक बंटी साहू

छिंदवाड़ा
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल पार्क परिसर में माल्यार्पण एवं स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव एवं सांसद विवेक बंटी साहू सहित भाजपा नेताओं ने पार्क स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके पश्चात पार्क परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता और सेवा का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार देकर भारत की राजनीति को नई दिशा प्रदान की। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास का लाभ पहुंचाने के लिए कार्य कर रहा है। स्वच्छता अभियान भी इसी सेवा भावना का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार आज भी भाजपा के लिए मार्गदर्शक हैं और इन्हीं विचारों के आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अंत्योदय की भावना के साथ विकास कार्य किए जा रहे हैं।
सांसद विवेक बंटी साहू ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद, स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और अंत्योदय को केंद्र में रखकर भारत के विकास की ऐसी विचारधारा प्रस्तुत की, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। भाजपा कार्यकर्ता सेवा और संगठन के माध्यम से उनके विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से भी भाजपा ने नागरिकों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया है।
कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश पोफली, जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, विजय झंझरी, डॉ. कृष्णा हरजानी, संदीप सिंह चौहान, चंद्रभान देवरे, राकेश माइकल पहाड़े, लवकेश यादव, अनीश पटेल, विजय नामदेव, दिनेश मालवी, प्रशांत भावरकर, अमिता बरहैया, आरती खंडेलवाल, वंदना विश्वकर्मा, नेहा वर्मा, नीलू जंघेला, तरुण सोनी, आशुतोष वाडीवा, अक्षय मोहोड, शेर सिंह मोखलगाय, पंजाब राव दौड़के सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।