Home News Helpline Classified Jobs About Contact

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान

9 से 17 अगस्त तक चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान
छिंदवाड़ा
03-Aug-26
14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस,

वंदे मातरम् के 150 वर्ष भी होंगे शामिल

छिंदवाड़ा

‘हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को अभियान के सफल संचालन के निर्देश जारी किए हैं। इस दौरान स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाने के साथ 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा।

अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, तिरंगा मेला, बाइक व साइकिल रैली, रंगोली, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, पत्र लेखन और तिरंगा एंथम जैसे आयोजन होंगे। नागरिकों को हर घर तिरंगा पोर्टल पर तिरंगे के साथ सेल्फी अपलोड करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

इस वर्ष अभियान के साथ राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव भी मनाया जाएगा। शासकीय कार्यक्रमों में राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शांति मार्च, श्रद्धांजलि सभाएं और विभाजन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम पर प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। शासन ने जिलों, ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Share News On