Home News Helpline Classified Jobs About Contact

जिला भाजपा की मासिक बैठक 4 अगस्त को

जिला भाजपा की मासिक बैठक 4 अगस्त को
राजनीति
03-Aug-26
छिंदवाड़ा

भाजपा की मासिक जिला बैठक मंगलवार, 4 अगस्त को दोपहर 1 बजे जिला भाजपा कार्यालय में की जाएगी। जिला महामंत्री कमलेश उईके ने बताया कि बैठक में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की अध्यक्षता में संपन्न होने वाली बैठक में सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक राजा कमलेश शाह का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बैठक में संगठन सशक्तिकरण, संगठनात्मक कार्यक्रमों की समीक्षा, उनके प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला पदाधिकारी, महापौर, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, जनपद अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में बैठक संपन्न होगी। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया।
Share News On