15 अप्रैल बुधवार को 10 और 12 वीं के रिजल्ट आएंगे
छिंदवाड़ा
14-Apr-26
8 हजार से अधिक विद्यार्थियों को है इंतजार
छिंदवाड़ा
प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल से मिली जानकारी के अनुसार 10 वीं और 12 वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा 15 अपै्रल बुधवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन सिंह यादव द्वारा की जाएगी। परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यार्थियों में जहां उत्सुकता है तो वहीं शिक्षक भी परीक्षाफल की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इस वर्ष जिले में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल मिलाकर 8 हजार से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें कक्षा 10वीं में लगभग 4 हजार 267 और कक्षा 12वीं में लगभग 3 हजार 728 परीक्षार्थी शामिल थे। ये परीक्षाएं फरवरी-मार्च 2026 में आयोजित की गई थीं।
मण्डल द्वारा विभिन्न पोर्टल के माध्यम से परीक्षा परिणाम ज्ञात करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इन वेबसाईट पर जाकर विद्यार्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:-
1. https://mpbse.mponline.gov.in
2. https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers
3. https://www.jagranjosh.com
4. https://education.indianexpress.com
5. https://www.fastresult.in
6. https://www.hindustantimes.com/education
www.livehindustan.com
7. https://toi.in/mpbseresult_class12 https://toi.in/mpbseresult_class10
8. https://www.tv9hindi.com/education
https://www.news9live.com
9. https://www.ndtv.in
10. https://arivihan.com/search-mp-board-result
MOBILE APPS पर परिणाम प्राप्त करने के लिए :-
छात्र Digilocker के माध्यम से परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके अतिरिक्त छात्र Google Play Store पर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करें एवं Know Your Result का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक (Roll Number) तथा आवेदन क्रमांक (Application Number) प्रविष्ट (submit) कर परीक्षा परिणाम ज्ञात करें।