गुजराती महिला मंडल का पुनर्गठन, नारी सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा
गुजराती समाज छिंदवाड़ा अंतर्गत गुजराती महिला मंडल का पुनर्गठन गत दिवस बड़ी संख्या में सामाजिक महिलाओं की उपस्थिति में समाज भवन में किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष अश्विनी भाई भट्ट द्वारा की गई विशेष अतिथि के रूप में समाज के संरक्षक सुरेश भाई मेहता तथा रमेश भाई परमार उपस्थित रहे, पुनर्गठन समिति में समाज के सचिव योगेश पटेल, नरेश भाई शुक्ला, केदार भाई शाह, ज्योतिबेन राठौड़ द्वारा चयन प्रक्रिया में अपनी भूमिका का निर्वहन किया। युवा मंडल सदस्य श्रीमती गुंजन मेहता एवं श्रीमती संचिता शाह द्वारा उपस्थित समस्त महिलाओं की रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

कार्यकारिणी के सदस्य रोहित भाई शाह द्वारा पुनर्गठन की कार्यवाही की गई तथा चयन प्रक्रिया में महिलाओं की ओर से विभिन्न पदों के लिए नाम के प्रस्ताव तथा समर्थन प्राप्त किया गया जिसमें श्रीमती निर्मलाबेन वासुदेव पटेल अध्यक्ष पद हेतु मनोनीत हुई सचिव पद हेतु श्रीमती सीमा मनीष भट्ट चयनित हुई अन्य प्रमुख पदों में तीन उपाध्यक्ष जिसमें श्रीमती हीना राजेश बाटविया, श्रीमती तुलसी नरेश शुक्ला तथा श्रीमती शीला महेश चौहान, कोषाध्यक्ष श्रीमती विद्या मनोज शाह, सहसचिव पद हेतु श्रीमती रुक्मणी राजेश चौहान तथा श्रीमती हीना संजय शाह चयनित रहे। महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती भूषिता रमेश परमार तथा पूर्व सचिव श्रीमती विस्मिता शाह द्वारा नवीन टीम को पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
प्रबंध समिति की सुश्री ज्योतिबेन राठौर द्वारा गुजराती समाज में महिलाओं की मुख्य भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी समाज की उन्नति की धुरी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जिस समाज की महिलाएं मेहनती समझदार तथा अपने कर्तव्य और अधिकारों के प्रति सजग होती हैं उस समाज को उन्नति करने से कोई नहीं रोक सकता इसलिए आवश्यक हो जाता है समाज स्तर पर महिला मंडल का गठन हो और समय-समय पर महिला मंडल की प्रबंध समिति एवं कार्यकारिणी में बदलाव होता रहे नए लोगों के द्वारा जिम्मेदारी लेने से समाज में नए विचारों का समावेश होता है नई ऊर्जा का संचार होता है जिसका फायदा पूरे समाज को प्राप्त होता है।
समाज के अध्यक्ष अश्वनी भाई भट्ट द्वारा महिला मंडल के पुनर्गठन के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु समाज के महिला मंडल एवं युवा मंडल को प्रतिवर्ष दो-दो लाख की राशि अनुदान स्वरूप समाज की ओर से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में मनोज भाई बाटविया, हसमुख भाई मेहता, नितिन भाई बाटविया, अशोक भाई पटेल, राहुल भाई सूचक, मनीष भाई भट्ट युवा मंडल अध्यक्ष पार्थ बाटविया, भाविन शाह, सुयश भट्ट, पारस शाह आदि उपस्थित रहे। अंत में सचिव योगेश पटेल द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव रखा गया तथा नवीन समिति को बधाई दी और समस्त महिलाओं को बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर धन्यवाद दिया और आभार माना तथा अल्पाहार के लिए आमंत्रित किया।