Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

निर्मल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रवीर सांधेलिया का इसरो के यूविका में चयन

निर्मल पब्लिक स्कूल के छात्र प्रवीर सांधेलिया का इसरो के यूविका में चयन
छिंदवाड़ा
13-Apr-26
छिंदवाड़ा

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) भारत सरकार के यूविका 2026 हेतु निर्मल पब्लिक स्कूल नागपुर रोड शिकारपुर के छात्र प्रवीर सांधेलिया का राष्ट्रीय परीक्षा द्वारा चयन हुआ है। इस हेतु म.प्र. के कुल 14 बच्चों का चयन हुआ है। यह परीक्षा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है जिसमे छिन्दवाड़ा जिले की यह पहली गौरवपूर्ण उपलब्धी है। इस परीक्षा में चयनित छात्र को आगामी इसरो के कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है छात्र को सतीश धवन स्पेस सेन्टर श्रीहरिकोटा अनुसंधान केन्द्र मे इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा व्याख्यानों में आमंत्रित किये गए है।

प्रवीर सांधेलिया कक्षा दसवी का छात्र है छात्र का शाला के विज्ञान शिक्षकों एवं उप प्राचार्य राशि सिसोदिया द्वारा लगातार मार्गदर्शन किया गया। शाला हमेशा से विज्ञान के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित एवं प्रेरित करती रहती है। शाला के अब तक आठ छात्र बालविज्ञान कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर अपना शोध प्रस्तुत कर चुके है वर्ष 2018 में राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस चंडीगढ़ में शाला के छात्रों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की अध्यक्षता मे अपना वैज्ञानिक शोध मॉडल प्रस्तुत किया था।
शाला द्वारा गत वर्ष वार्षिक कार्यक्रम के अंतर्गत विज्ञान आधारित मॉडल / शोध/वैज्ञानिक परियोजनाओं पर प्रस्तुतिकरण किया गया जिसे नगर के विज्ञान शिक्षकों एवं पालकों द्वारा सराहा गया।

इस स्वर्णिम उपलब्धी पर शाला के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा प्रवीर सांधेलिया को ढेर सारी बधाई दी गई है। प्राचार्य डॉ. सिसोदिया ने प्रवीर की इस उपलब्धी पर शुभकामना देते हुए शाला के समस्त छात्रों को भविष्य मे विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु प्रेरित किया एवं छिन्दवाड़ा जिले के लिए विज्ञान के क्षेत्र मे पहली गौरवशाली उपलब्धी पर शुभकामना प्रस्तुत की।
Share News On