सांसद ने कृषि कार्य के लिये बोर उत्खनन अनुमति हेतु कलेक्टर को लिखा पत्र
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
असम दौरे पर रहते हुये भी किसानों की चिन्ता
छिन्दवाड़ा
किसानों को कृषि कार्य के लिये बोर उत्खनन की अनुमति प्रदान करने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को बताया है कि उनके लोकसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा-पांदुर्णा के किसानों से निरंतर मांग प्राप्त हो रही हैं कि इस समय सिंचाई कार्य के लिये बोर की आतश्यकता है, किन्तु राजस्त विभाग द्वारा अनुमति नहीं दी जा रही है। जिसकी वजह से किसान खरीब की फसल में सिंचाई की सुविधा नहीं बना पा रहे हैं।

विदित हो कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सांसद बंटी विवेक साहू को असम चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है जिसका निर्वहन करते हुए वे वर्तमान में असम दौरे पर है। असम दौरे पर रहते हुये भी संवेदनशील सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा किसानों की चिन्ता की जा रही है। इसी का परिणाम है कि उन्होंने किसानों की चिन्ता करते हुये कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि इस समय जिले में लगभग फसल कट चुकी होती हैं और खेत खाली है। इसलिये किसान रवि की फसल से अर्जित आय से सिंचाई सुविधा के लिये बोर इत्यादि तैयार करताकर सिंचाई की सुविधा तैयार करना आसान होता हैं। सांसद बंटी विवेक साहू ने कलेक्टर हरेन्द्र नारायण को लिखा है कि कृपया किसानों को कृषि कार्य हेतु सिंचाई की सुविधा के लिये बोर उत्खनन की अनुमति शीघ्र प्रदान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान करने का कष्ट करें।