Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ

शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे पूर्व सांसद नकुलनाथ
छिंदवाड़ा
02-Apr-26
शोक संवेदनाएं व्यक्त कर हर संभव मदद के लिए किया आश्वास्त

छिन्दवाड़ा

जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ अपने पूर्व निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार शोकाकुल परिवारजनों के बीच पहुंचे। शोक संवेदनाएं व्यक्त कर कमलनाथ  एवं स्वयं की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रत्येक परिवार के सदस्यों से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस परिवार का प्रत्येक सदस्य उनके साथ खड़ा है। हृदय विदारक दुर्घटना में मां की गोद सूनी कर दी तो कुछ बच्चों के सिर से पिता का हाथ उठ गया।  नकुलनाथ जी ने गहन दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

नकुलनाथ मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम करेर निवासी श्रीमती भागवती (45) पति दानसिंग विश्वकर्मा, श्रीमती सुकून (45) पति लीकचंद यादव, श्रीमती सिया (40) पति कृष्णा इनवाती, दौलत (40) पिता फकीर फरकारे, रामदास (40) पिता सुकलू पराने, ग्राम ग्वारी निवासी रमेश (57) पिता फागलाल उइके, ग्राम झिरिया निवासी मधुकर (45) पिता इठोबा वानखेड़े, बिछुआ ब्लॉक के ग्राम झामटा निवासी रवि (40) पिता रतिराम धारे, सोनपुर निवासी वंश (7) पिता मोनू डेहरिया एवं शिवनगर कॉलोनी निवासी कमल (54) पिता संतलाल डेहरिया के निवास पहुंचे। दिवंगतों के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री नाथ ने आगे कहा कि सरकार को इस दुख की घड़ी में सिर्फ संवेदनाएं व्यक्त करने तक स्वयं को सीमित नहीं रखना चाहिए। पीड़ित परिवार के सदस्यों को तत्काल 1-1 करोड़ रुपए की अनुग्रह राशि प्रदान करने के साथ परिवार के एक-एक सदस्य को शासकीय नौकरी देकर उनके जीवन यापन की समूचित व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

नकुलनाथ पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास

 नकुलनाथ जी भाजपा जिला अध्यक्ष  शेषराव यादव के निवास पर पहुंचे और शोक संवेदनाएं व्यक्त की। श्री यादव के दिवंगत पिताश्री के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर  कमलनाथ  एवं स्वयं की ओर से गहन दुख व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकाकुल परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधया और यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।
Share News On