सांसद ने किसानों को राहत पहुंचाने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लिखा पत्र
राजनीति
17-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में अल्प वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराकर दोनों जिलों के किसानों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को पत्र लिखा है। सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में अल्प वर्षा की स्थिति है। जिसके चलते छिंदवाड़ा में विभिन्न फसलों एवं पांढुर्णा में कपास सहित अन्य फसलों को नुकसान हुआ है। उन्हांेने पत्र में उल्लेख किया है कि आर.बी.सी.6.4.1 के आधार पर दोनों जिलों में वर्तमान सीजन में लगाई गई फसलों का सर्वे कराकर किसानों को तत्काल राहत प्रदान की जाए।
सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लिखे गए पत्र में उल्लेख किया है कि पांढुर्णा और सौंसर क्षेत्र में सबसे अधिक कपास की खेती की जाती है। जिसके लिए अधिक वर्षा की आवश्यकता होती है। लेकिन इस वर्ष अल्प वर्षा के कारण कपास की फसल खराब होने के कगार पर है। इसी तरह छिंदवाड़ा जिले में भी विभिन्न फसलों को भी अल्प वर्षा के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से पत्र के माध्यम से निवेदन किया है कि दोनों जिलों में जल्द से जल्द फसलों का सर्वे कराकर दोनों जिलों के किसानों को राहत प्रदान की जाए। सांसद बंटी विवेक साहू ने छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा के कलेक्टरों को भी पत्र प्रेषित करते हुए फसलों का सर्वे कराकर दोनों जिलों के किसानों को राहत पहुंचाने की मांग की है।