Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने किया गांवों का रूख, ग्रामीण जनता से कर रहे संवाद

सांसद ने किया गांवों का रूख, ग्रामीण जनता से कर रहे संवाद
छिंदवाड़ा
28-May-26
केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ गांव की समस्या पर कर रहे चर्चा

छिन्दवाड़ा

भारतीय जनता पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने के साथ ही लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के लिए सांसद बंटी विवेक साहू ने गूरूवार को छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में विभिन्न स्थानों पर बैठके लेते हुए गावों को प्रबुद्धजनों से मुलाकात करते हुए उनका सम्मान किया। इस दौरान बैठकों को संबोधित करते हुए सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के चलते गांवों की तस्वीर बदल गई है। अब गांवों भी शहर का रूप लेने लगे है।

सांसद बंटी विवेक साहू ने छिन्दवाड़ा जिले की परासिया विधानसभा के मंडल पटपड़ा के बूथ इटावा, उमरेठ मंडल के बूथ खुकरिया माल व जुन्नारदेव विधानसभा के ग्राम मोहगांव किसन सहित पांढुर्णा विधानसभा के सावरी मंडल के शक्ति केन्द्र हीरावाड़ी में मंडल के मैनीखापा की ग्राम पंचायत उमरडोल गांवों के प्रबुद्धजनों से मुलाकात करते हुए बैठक ली। बैठकों में प्रमुख रूप से विधानसभा प्रभारी ज्योति डेहरिया, पूर्व विधायक नत्थन शाह कवरेती, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सविता बोसम, जिला उपाध्यक्ष अलकेश शुक्ला, राजू नंदवंशी, सांसद प्रतिनिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राहुल बंटी उईके सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।  

पटपड़ा मंडल के बूथ इटावा में बूथ समिति की बैठक लेते हुए बूथों के पदाधिकारी और गांवों के प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए बैठक ली और भाजपा संगठन और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश बेलवंशी, बूथ अध्यक्ष रामदास साहू, सरपंच मनीष कुमरे, शक्ति केन्द्र संयोजक हेनेन्द्र राजपूत, शक्ति केन्द्र प्रभारी संतोष यदुवंशी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने उमरेठ मंडल के बूथ क्रमांक 257 खुकरिया माल में भी बैठक लेते हुए बूथों के पदाधिकारी और गांवों के प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए बैठक ली और भाजपा संगठन और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद कुमरे, महामंत्री शैलेन्द्र सोनी, बूथ अध्यक्ष बलदेव विश्वकर्मा, सरपंच मनीष कुमरे, शक्ति केन्द्र संयोजक बीरबल यादव, शक्ति केन्द्र प्रभारी तुलसीदास महलगवैया सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने जुन्नारदेव विधानसभा की ग्राम पंचायत मोहगांव किसन में भी बैठक लेते हुए बूथों के पदाधिकारी और गांवों के प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए बैठक ली और भाजपा संगठन और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान विधानसभा प्रत्याशी नत्थन शाह कवरेती, मंडल अध्यक्ष भूषण सूर्यवंशी, राकेश बेलवंशी, जिला पंचायत सदस्य अरूण परते, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोनू साहू, शक्ति केन्द्र प्रभारी चंपालाल सूर्यवंशी, संयोजक केशव साहू, सहसंयोजक दौलत राम यदुवंशी, बूथ अध्यक्ष सजीलाल अहके, महामंत्री मोहन बेलवंशी, बीएलए लक्षमीप्रसाद बेलवंशी सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने पांढुर्णा विधानसभा के सावरी मंडल के शक्ति केन्द्र हीरावाड़ी में मंडल के मैनीखापा की ग्राम पंचायत उमरडोल मे भी बैठक लेते हुए बूथों के पदाधिकारी और गांवों के प्रबुद्धजनों का सम्मान करते हुए बैठक ली और भाजपा संगठन और सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मराज कुमरे, बूथ अध्यक्ष घनश्याम नागवंशी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बीरबल रतिया, शक्ति केेन्द्र प्रभारी खुशीराम सीलू, संयोजक विजय खुशराम, सरपंच श्रीमती ललिता दर्शमा, जिला पंचायत सदस्य अरूण परते सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित थे।
Share News On