कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने फूंका अमित शाह का पुतला
छिंदवाड़ा
28-May-26
जमकर की नारेबाजी, कहा भाजपा की मानष्किता आदिवासी विरोधी
छिन्दवाड़ा
जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के तत्वावधान में गृहमंत्री का पुतला दहन किया गया। समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण राजीव भवन में एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में ईएलसी चौक पहुंचे। पुलिस की सख्ती के बीच गृहमंत्री का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ ने केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रामनारायण परतेती ने कहा कि देश के गृहमंत्री बयान देते हैं कि आदिवासी वनवासी है। जबकि आदिवासी जल, जंगल और जमीन के मूल बाशिंदें है, लेकिन भाजपा इसे कभी स्वीकार नहीं करती। आदिवासी समाज पर देश के गृह मंत्री द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी से समाज में आक्रोश व्याप्त है। उनके वनवासी वाले बयान की मैं कड़ी निंदा करते करता हूं साथ ही सर्व आदिवासी समाज की ओर से यह मांग करता हूं कि वे तत्काल आदिवासी समाज से माफी मांगें। आयोजित पुतला दहन में प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री पप्पू यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो व सहकारिता प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष जय सक्सेना सहित कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।