Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया की हार्ट अटेक से मृत्यु

बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया की हार्ट अटेक से मृत्यु
छिंदवाड़ा
28-May-26
छिंदवाड़ा

हरई  के ग्राम बम्होरी निवासी बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया का अचानक अटैक आने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुन पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। देश सेवा में समर्पित जवान की असमय मृत्यु से ग्रामवासियों एवं परिजनों में गहरा दुःख व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार बीएसएफ जवान प्रदीप सिंगोतिया के पार्थिव शरीर को बीएसएफ बटालियन नागपुर के द्वारा रात्रि 2:00 बजे सिविल अस्पताल हर्रई लाया रहा है। बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर सिविल हॉस्पिटल हर्रई में मर्चुरी में सुबह 7:00 बजे तक रखा जाएगा।

भाजपा मंडल हर्रई एवं क्षेत्रवासी, नगर वासियों द्वारा विशाल जन समूह के साथ सुबह 7:30 बजे ग्राम बमोरी के लिए प्रस्थान करेंगे और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। समस्त क्षेत्रवासी नगर वासियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।
Share News On