Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग

फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र से सरकारी नौकरी करने वालों पर कार्रवाई की मांग
छिंदवाड़ा
29-May-26
छिंदवाड़ा

फर्जी जनजाति प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी पाने वालों के खिलाफ गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन ने 29 मई शुक्रवार को कलेक्टेªट में ज्ञापन दिया। फर्जी जनजाति जाति प्रमाण पत्र बनवाकर सरकारी नौकरी में पदस्थ लोगों के ऊपर कार्यवाही कर उनकी संपत्ति को राजसात करने की बात ज्ञापन में कही गई है। 

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन के पूर्व जिला अध्यक्ष युवा समाजसेवी मिथुन धुर्वे के नेतृत्व में आदिवासी बेरोजगार युवाओं ने मिलकर ज्ञापन सौपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश प्रवक्ता निखिलेश, राष्ट्रीय विधि सलाहकार गगन भलावी, जिला संयोजक दीपक सरेआम, जिला महासचिव अमन मसकोली, जिला उपाध्यक्ष अमन मरकाम, जिला अध्यक्ष बकुल धुर्वे, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम तुमराम, नंदिनी चांदनी सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं
Share News On