परासिया, न्यूटन और बड़कुही नगर कांग्रेस की बैठक शनिवार को
राजनीति
29-May-26
कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे कर रहे कार्यकर्ताओं को सक्रिय
छिन्दवाड़ा
परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, न्यूटन नगर कांग्रेस एवं बड़कुही नगर कांग्रेस की बैठक शनिवार 30 मई को होगी। आयोजित बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे, परासिया विधायक सोहन वाल्मीक व परासिया ब्लॅक अध्यक्ष कमल राय उपस्थित रहेंगे। दोपहर 12 बजे बड़कुही नगर कांग्रेस, दोपहर 2 बजे परासिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं अपराहृ 04 बजे न्यूटन नगर कांग्रेस की बैठक होगी। 31 मई, रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे प्रातः 10 बजे मप्र कांग्रेस कमेटी भोपाल की बैठक में उपस्थित होंगे।
01 जून को सुबह 11.30 बजे अमरवाड़ा ब्लॉक कांग्रेस एवं दोपहर 02 बजे हर्रई ग्रामीण एवं शहर कांग्रेस की बैठक में सम्मिलित होंगे। शाम को 06 बजे राजीव भवन में आयोजित शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में श्री ओक्टे उपस्थित रहेंगे। 02 जून को जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे दोपहर 12 बजे धनौरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक के उपरांत दोपहर 1.30 बजे आंचलकुण्ड दरबार में आंचलकुण्ड वाले महाराज के द्वारा नौतपा के 9 दिनों तक की जाने वाली तपस्या व यज्ञ व पूजा अर्चना में सम्मिलित होंगे।