Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

कांग्रेस आज भी आदिवासी समाज को वोट बैंक समझती है: जितेंद्र शाह

कांग्रेस आज भी आदिवासी समाज को वोट बैंक समझती है: जितेंद्र शाह
राजनीति
29-May-26
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया नौटंकी

छिंदवाड़ा

भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र शाह ने कांग्रेस आदिवासी प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ किए गए प्रदर्शन को राजनीतिक नौटंकी बताते हुए कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज की भावनाओं को भड़काकर अपनी खोती हुई राजनीतिक जमीन बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर प्रस्तुत करना और समाज में भ्रम फैलाना कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली रही है, जिसे आदिवासी समाज भली-भांति समझता है।

श्री शाह ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदैव आदिवासी समाज के सम्मान, अधिकार और विकास की बात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदिवासी समाज के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। देश को पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति देने का गौरव भाजपा को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक समझने की राजनीति से मुक्ति दिलाकर उसे विकास, सम्मान और राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का पुनीत कार्य किया है। 

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज भी आदिवासी समाज को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाई है। चुनाव आते ही कांग्रेस को आदिवासी समाज की याद आती है, लेकिन सत्ता में रहते हुए उसने कभी उनके वास्तविक विकास, शिक्षा, रोजगार और स्वाभिमान के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। कांग्रेस वर्षों से आदिवासी समाज की भावनाओं का राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है और आज भी भ्रामक प्रचार तथा विरोध प्रदर्शनों के माध्यम से समाज को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज भारत की संस्कृति, परंपरा और गौरव का अभिन्न अंग है। भारतीय जनता पार्टी सदैव उनके सम्मान, स्वाभिमान और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। कांग्रेस को समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने के बजाय विकास, जनकल्याण और जनजातीय उत्थान के मुद्दों पर राजनीति करनी चाहिए। भाजपा आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और प्रगति के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।
Share News On