बेरडी और तिगांव के सरस्वती शिशु मंदिर को सांसद ने दी आर्थिक सहायता
छिंदवाड़ा
29-May-26
अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्याे का किया भूमिपूजन
छिंदवाड़ा
राष्ट्र के निर्माण में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ही हमारी संस्कृति, परम्पराओं, सभ्यताओं और राष्ट्र प्रेम से जोड़ा जाता है। सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों को नैतिक मूल्य, अनुशासन, देशभक्ति और समाजसेवा की भावना सिखाई जाती है। यह बात सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निधि से सरस्वती षिषु मंदिर बेरडी में 5 लाख और सरस्वती षिषु मंदिर तिगांव में 10 लाख की राशि से होने वाले अतिरिक्त कक्षों के निर्माण कार्याे के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कही।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद निधि से सरस्वती शिशु मंदिर बेरडी और सरस्वती शिशु मंदिर तिगांव में होने वाले अतिरिक्त निर्माण कार्यों का भूमिपूजन भी किया। कार्यक्रमों के दौरान सांसद श्री साहू ने कहा कि पूरे देष में मात्र एक स्कूल सरस्वती शिशु मंदिर ऐसा है जहा पर पढ़ने वाले बच्चे धर्म, संस्कृति और परंपरा से जुड़ रहे है। मैं भी इस संस्था का एक विधार्थी रहा हूं, इसलिए मैं इसे बाखुबी समझ सकता हुं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कारों का सिंचन करने वाली ऐसी संस्थाओं को सहयोग कर उनका संवर्धन करना हमारी भी जिम्मेदारी है। इस दौरान कार्यक्रमों को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया। सांसद श्री साहू ने तिगांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विधार्थियों को प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
बेरडी और तिगांव में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, सांसद प्रतितिधि अलकेश लांबा, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू नरोटे, सदन साहू, नामदेव पाल, संतोष जैन, युवा नेता राहुल मोहोड, विश्वेन्द्र बैस, केशवराव ताजणे, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विलास खीरडकर, बापू ठाकरे, मेघराज जोगी, दर्शन झाडे, प्रभाकर बोंबडे, प्रशांत ठाकरे, रामकृष्ण पिंपलकर, नंदकुमार शुक्ला, अजय औरंगाबादकर, डॉ.अरविंद फोले, ब्रजकिशोर सुदा, राजू बाविस्टाले, श्रीमती गायत्री देवेन्द्र गायकवाड़, श्रीमती संगीता अरूण गावंडे, अशोक लाडे, श्रीमती नीता बोड़खे, प्रीतम रूंघे, श्रीमती माया मोहन राऊत, कैलाश जायसवाल, रामदास मुरकर, पुरूषोत्तम कडु, चेतन वानोडे, मधुकर धाधल, शुभम वानखेडे, रामप्रसाद पिपरदे, संजय कलंबे, पवन खोडे, मंगेश नवघरे, निलिमा शेंडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।