Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

चौरई, चांद और बिछुआ में कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक

चौरई, चांद और बिछुआ में कांग्रेस अध्यक्ष ने की बैठक
राजनीति
28-May-26
संगठन में आपसी समन्वय से काम पर दिया जोर

छिन्दवाड़ा

मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों की मैराथन बैठकें जारी है। इसी कड़ी में चौरई, चांद और बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस की अहम बैठक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ ही आगामी दिनों में ब्लॉक स्तर पर होने वाले आयोजनों व नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा गया कि बूथ कमेटियों व पंचायत कमेटियों के गठन पर माननीय कमलनाथ जी एवं माननीय नकुलनाथ जी की सतत निगाह बनी हुई है। पूरी पारदर्शिता के साथ इनका गठन किया जावे।

चौरई, चांद एवं बिछुआ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि संगठन को और अधिक सशक्त करने के लिए आवश्यक है जनता के बीच पहुंचकर सरकार की नाकामियां बताना। आज समाज का हर वर्ग त्रस्त है, बात फिर महंगाई हो या फिर बेरोजगारी की, बढ़ते अपराध की, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलने की, ये तमाम समस्याएं भाजपा की सरकार में आम हो चुकी है, जिनसे कोई खास नहीं बल्कि आम व्यक्ति सबसे अधिक परेशान है। 

कांग्रेस उन्हीं आम लोगों की पार्टी है जो जमीन से जुड़े हुए हैं, इसीलिये हमारी पहली प्राथमिकता यह है कि जनता की समस्याओं की आवाज बनें। समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे तो पार्टी का हर कार्य सराहनीय होगा, संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने बूथ कमेटियों और पंचायत कमेटियों के गठन में पारदर्शिता रखते हुए जिम्मेदारी सौंपने की बात कही।

चौरई विधायक सुजीत चौधरी ने आयोजित बैठकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसी एक की नहीं बल्कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह जमीनी स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संगठन से जुड़े हर कार्यकर्ता के साथ और कार्यकर्ता के लिए खड़े हैं। हर विषम परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार है। श्री चौधरी ने आगामी दिनों में होने वाले आयोजनों की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी।

आयोजित बैठकों में अशोक तिवारी, गुरूचरण खरे, गोविंद बिजौलिया, तीरथ ठाकुर, प्रमेन्द्र बंटी साहू, प्रशांत शर्मा, धीरज खंडेलवाल, ऋषि वैष्णव, शैलेश दीक्षित, बैजू  वर्मा, बालमुकुंद अयोधी, लेखराम पटेल, राजेन्द्र डेहरिया प्रथ्वीराज ठाकुर, किशोर डोंगरे, इन्द्रपाल पटेल सहित कांग्रेस के विभाग, प्रकोष्ठ व अनुसांगिक संगठनों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
Share News On