Home News Helpline Classified Jobs About Contact

रानीखोरी के 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष

रानीखोरी के 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ में पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष
छिंदवाड़ा
28-May-26
पुण्य धरा पर टेका माथा, संतजनों का सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त किया

छिन्दवाड़ा

चांद के विख्यात श्री शिव मंदिर रानीखेरी में 21 मई से प्रारंभ विशाल 51 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा विराट संत सम्मेलन में सम्मिलित हुए कांग्रेसजनों ने श्री शिव मंदिर और महायज्ञ स्थल पर माथा टेका और जिले व प्रदेश के लिए खुशहाली व सम्पन्नता मांगी। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने कहा कि छिन्दवाड़ा की पावन भूमि पर संतों के चरण पड़ने से यह भूमि और भी पवित्र हो गई।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण करने के साथ ही कांग्रेस परिवार के सदस्यों ने संतों का सानिध्य प्राप्त किया। विदित हो कि ग्राम रानीखेरी में विगत दिनों से श्रीराम कथा का रसपान करने आस-पास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं। 29 मई शुक्रवार को पूर्णाहुति, भंडारा व संत विदाई का कार्यक्रम होगा।
Share News On