Home News Business Offers Classified Jobs About Contact

सांसद ने सबजूनियर टीम को किया उज्जैन रवाना

सांसद ने सबजूनियर टीम को किया उज्जैन रवाना
छिंदवाड़ा
22-May-26
उज्जैन में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

छिंदवाड़ा

उज्जैन में 23 मई से 26 मई तक राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता करने हेतु जिला बास्केटबॉल संघ छिंदवाड़ा की टीम शुक्रवार को उज्जैन के लिए रवाना हुई। टीम के रवाना होने के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने खिलाड़ी बालिका वर्ग की खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्जैन रवाना किया।

सांसद बंटी विवेक साहू ने भी सबजूनियर खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए खिलाड़ियों को पूरी मेहनत, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ ही जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सबजूनियर बालिका वर्ग की खिलाड़ियों ने भी सांसद बंटी विवेक साहू को प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।

यह टीम हुई उज्जैन रवाना

उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सबजूनियर बालिका वर्ग की टीम उज्जैन रवाना हुई, जिसमें अनुज्ञा मालवीया, लोरी घारू, आरोही वैष्णव, पूर्वी वैष्णव, विताशा बेदी, सरन्या सुर्वे, दृष्टि चरपे,एंजल राजपूत, अमोदिनी जैन, प्रेयांशी चौरसिया, अरिशा चौधरी शामिल है।

इस अवसर पर यह रहे प्रमुख रूप से उपस्थित

इस अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अनिल शुक्ला, सचिव अंकित सोलंकी, नीरज शर्मा, विनय खरे, आकाश ठाकुर, आशीष चौहान, अशोक साहू, संतोष साहू, वैभव शर्मा, शुभम यादव, चंचल डेहरिया, वरुण धारपुर सहित जिला बास्केटबॉल संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने टीम को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। सभी खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि छिंदवाड़ा की टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगी।

Share News On