Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने 2 मरीजों को दिलाई 95 हजार की आर्थिक सहायता राशि

सांसद ने 2 मरीजों को दिलाई 95 हजार की आर्थिक सहायता राशि
राजनीति
09-Oct-26
सांसद के प्रयासों से 2 मरीजों का हो सकेगा ईलाज

छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मदद दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार संासद श्री साहू से संपर्क कर आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से स्वेच्छानुदान मद से सहायता भी उपलब्ध करा रहे है।

इसी सिलसिले में विगत दिनों मरीजों के परिजनों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिन्दवाड़ा के ग्राम भुताई निवासी कन्हैया पिता रामदयाल यदुवंशी को 45 हजार एवं अमरवाड़ा के ग्राम उमरिया निवासी अनील पिता बलराज नागवंशी को 50 हजार की स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पतालों में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On