Home News Helpline Classified Jobs About Contact

ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए सांसद

ग्रामीण आजीविका मिशन की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए सांसद
राजनीति
09-Oct-26

उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं समूहों को सासंद ने किया सम्मानित


छिंदवाड़ा अपडेट

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में देश तरक्की की राह पर तेजी से अग्रसर है। खासतौर से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहीं हैं। यह बात लोकप्रिय सांसद बंटी विवेक साहू ने परासिया में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कही।

परासिया में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन विकासखंड परासिया के अंतर्गत प्रगति महिला आजीविका संकुल स्तरीय संगठन भाजीपानी की (सीएलएफ) वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विवेक बंटी साहू सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने समूहों को और अधिक सशक्त बनाने तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ समूहों तक पहुंचाने पर जोर दिया। सांसद श्री साहू ने आगामी समय में संकुल से जुड़ी अधिक से अधिक दीदियों को लखपति दीदी की श्रेणी में लाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया एवं समूह की महिलाओं के माध्यम से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं समूहों की गतिविधियों की भी सराहना की तथा महिलाओं को भविष्य में बेहतर एवं स्थायी आजीविका के अवसर विकसित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व-सहायता समूह, उत्कृष्ट ग्राम संगठन, लखपति दीदी, उत्कृष्ट सीआरपी एवं उत्कृष्ट बैंक सखी को सांसद बंटी विवेक साहू के हस्ते सम्मानित किया गया। उन्होंने सम्मानित प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित करते हुए अन्य समूहों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया। सांसद श्री साहू ने समूह की दीदियों को संगठन को मजबूत बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा सामूहिक रूप से आजीविका गतिविधियों को आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित

आमसभा के दौरान संकुल स्तरीय संगठन की वर्षभर की उपलब्धियों, कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पूर्व वर्ष के कार्यों एवं उपलब्धियों के साथ वैधानिक अंकेक्षण एवं आंतरिक अंकेक्षण की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती ज्योति डेहरिया, मण्डल अध्यक्ष दविन्दर बल्लू नागी आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एबीएम तारिक मलिक ने किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अरुण यदुवंशी, सीएलएफ अध्यक्ष रंजीता यादव, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, जिला भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी, जिला महामंत्री जलील बाबा, सांसद प्रतिनिधि पंकज मुंगिया, अंसार सिद्दीकी, जगदीश डेहरिया, उदिता यादव, विकासखंड प्रबंधक जुगल किशोर झरिया, मोरीना अल्बर्ट, प्रियंका बावरिया, सुषमा कहार, उपाध्यक्ष मंजू डेहरिया, श्वेता साहू, नज़मा निशा, भागवती विश्वकर्मा, प्रेरणा सोनवंशी, सदरूननिशा, प्रतिमा अमरवंशी,आरती वर्मा, रेणुका कहार, निर्मला साहू, रेखा गढ़ेवाल, किरण बरकड़े, किरण पवार, किरण नागलकर, पुष्पा डेहरिया, शिवकली कहार, सुनीता उइके, नीरजा उइके, कमला पुरी, बबीता श्रीवास, कविता सलाम सहित समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।
Share News On