Home News Helpline Classified Jobs About Contact

पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार

पर्यावरण निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को दिए पुरस्कार
शिक्षा
09-Oct-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान 2 से 10 अक्टूबर तक नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल कोटलबर्री में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्व, पेड़-पौधों की उपयोगिता तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि स्वच्छ पर्यावरण हमारे स्वस्थ जीवन का आधार है तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

इसी अवसर पर “पर्यावरण का हमारे जीवन में महत्व” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति के प्रति अपनी भावनाओं और विचारों को निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। उत्कृष्ट निबंध लिखने वाले छात्रों में कर्तव्य  डेहरिया, द्वितीय नंदराम सल्लामएवं तृतीय  पलक कुमरे, छात्राओं में प्रथम अंकित चौरे द्वितीय साहू  तृतीय अनुरानी साहू को पुरस्कार स्वरूप कंप्यूटर की ज्ञानवर्धक पुस्तकें प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संस्था  अध्यक्ष संजय साहू ने बताया कि आज पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। प्रत्येक विद्यार्थी यदि एक पौधे की देखभाल करने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले, तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

पिंडरई के विजेताओं का भी हुआ सम्मान 

कार्यक्रम के दूसरे चरण में पूर्व में शासकीय हाई स्कूल पिंडरई में आयोजित पेड़-पौधों की सफाई एवं संरक्षण तथा स्वच्छता स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप कंप्यूटर पुस्तकें प्रदान की गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को पेड़-पौधों की नियमित देखभाल, पौधों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर संस्था अपूर्वा फाउंडेशन से संजय साहू, राहुल अवस्थी, मस्तराम रघुवंशी, नंदन साहू, संतोष राव लाड़े, गुरु प्रसाद माहौरे, शोभा चौरसिया, सीमा वर्मा, खुशी ठाकरे, लीना कटरे, जेनिफा खेश, आलोक दांडेकर, निखिल दखने, शिवांगी साहू का योगदान रहा।
Share News On