ग्रामीण अंचलों में 24 घंटे बिजली दे सरकार: कांग्रेस
राजनीति
09-Oct-26
विद्युत वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने की प्रकोष्ठ ने की मांग

छिन्दवाड़ा अपडेट
जिले में लचर बिजली आपूर्ति से आम जनता में विधुत वितरण कंपनी की कार्य प्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगते रहे हैं चूंकि अब तीज त्योहार के दौरान गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग को देखते हुए विभाग को विशेष व्यवस्था करना चाहिए। विद्युत उपकरणों के रखरखाव के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके उक्त आशय के जारी बयान में कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से छोटे बड़े व्यवसाय एवं उद्योगों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
घोषित व अघोषित बिजली कटौती करने से आम जनमानस पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा। नवरात्रि के पावन पर्व पर दुर्गा उत्सव के दौरान पंडालों में अच्छी खासी भीड़ रहतीं है। यदि ऐसे हालात में बिजली गुल होती है तो असामाजिक तत्व अवसर का फायदा उठाते हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होने की आशंका रहती है। श्री उपाध्याय ने आगे बताया कि विभाग द्वारा मानसून की वापसी के उपरांत मेटेनेंस का शेड्यूल के तहत जिले में विद्युत उपकरणों के रखरखाव के नाम पर घोषित व अघोषित कटौती की जा रही है। दुर्गा उत्सव के दौरान रोक लगाई जाना चाहिए इसी तरह खुले ट्रांसफार्मर की भी सुरक्षा की जानी चाहिए एवं झूलते तारों को भी हटाकर आरमोड केबल लगाना चाहिए।
कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत छिंदवाड़ा के अधीक्षण अभियंता से मांग करता है कि उपरोक्त पहलूओं पर गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए जिले के कस्बों, गाँव, मंजरे, टोलों में नवरात्रि के मद्देनजर 24 घंटे में बिजली उपलब्ध कराना चाहिए उक्त मांग करने वालों में शहर कांग्रेस जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राहुल दुबे, धीरज घोंगे, शिवराज चौरे, नारु सोनी, राजेन्द्र नाथ, उज्जवल भोपे, कमल यादव, अमित प्रजापति, राजेन्द्र श्रीवास, अनंत बनर्जी, विजय सूर्यवंशी, सारांश साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।