सांसद ने मोहखेड़ और मऊ में बने अतिरिक्त कक्षों का किया लोकार्पण
राजनीति
09-Oct-26
जिला संस्कृति महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

छिंदवाड़ा अपडेट
राष्ट्र के निर्माण में सरस्वती षिषु मंदिर विद्यालय का उल्लेखनीय योगदान रहा है। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ ही हमारी संस्कृति, परम्पराओं, सभ्यताओं और राष्ट्र प्रेम से जोड़ा जाता है। यह बात मोहखेड़ में आयोजित जिला संस्कृति महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने कही।
इस अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी प्रारंभिक पढ़ाई भी सरस्वती शिशु मंदिर छिंदवाड़ा में हुई है। मेरे साथ पढ़ने वाले मेरे दोस्त आज देश और विदेश में उच्च पदों पर पदस्थ है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इसी तरह मन लगाकर पढ़ाई करते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। आज के समय में सोशल मीडिया का चलन है, विद्यार्थी सोशल मीडिया का उपयोग पढ़ाई में करें।
इस दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने मोहखेड़ एवं मऊ में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल में 5-5 लाख की सांसद निधि से बने अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सदन साहू ने की। कार्यक्रम के दौरान रामभरोस डिगरसे, नंदकुमार शुक्ला, डॉ. अरविंद भोले, अजय ओरंगाबादकर, पन्नालाल खरपुसे, गगन घटकड़ेें, रामदास ढोक, अरूण बनसिंगे, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लखन लाल डोंगरे, सरपंच ममता सुदामा ढोबले, रविन्द्र बाडबूडे, मनोज साहू, विवेक पोफली, पूर्व जिला महामंत्री राजू नरोटे, जिला भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष रिज़वान कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अभिभावकगण व विद्यार्थी उपस्थित थे।