Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद ने 11 मरीजों को दिलाई 4 लाख 80 हजार की आर्थिक मदद

सांसद ने 11 मरीजों को दिलाई 4 लाख 80 हजार की आर्थिक मदद
राजनीति
30-Sep-26
छिन्दवाड़ा

सांसद बंटी विवेक साहू उनके संपर्क में आने वाले हर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। चाहे वो आर्थिक रूप से लोगों को बीमारी के लिए सहायता दिलवाने की बात हो या अपनी सांसद निधि से लोगों की आर्थिक मदद करने की बात हो।

सांसद बंटी विवेक साहू मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के माध्यम से हर माह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए लाखों रूपयें की आर्थिक मदद दिलवा रहें है। गत दिनों सांसद श्री साहू से मरीजों के परिजनों ने मुलाकात करते हुए बीमारी के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई थी। जिसे लेकर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री श्री यादव को पत्र प्रेषित कर मरीजों की आर्थिक मदद करने का निवेदन किया था।

सांसद बंटी विवेक साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने छिंदवाड़ा के ग्राम बिंझावाडा निवासी योगेश पिता अतरलाल सनोडिया को 50 हजार, छिंदवाड़ा के वार्ड नंबर 02 निवासी दीपक पिता अतरलाल इनवाती को 50 हजार, छिंदवाड़ा के ग्राम भांडखापा निवासी श्रीमती जयकुमारी पति संजय उइके को 50 हजार, पांढुर्ना के ग्राम घोटी निवासी रवि पिता रोशन यादव को 65 हजार, अमरवाड़ा के ग्राम बटकाखापा निवासी विसन पिता रतनू उइके को 40 हजार, सोंसर के ग्राम धोकढ़ोह निवासी गुलशन पिता शेषराव पाटिल को 30 हजार, पांढुर्ना के ग्राम उटेकाटा निवासी इबराहीम पिता शेख सरदार पठान को 45 हजार, छिंदवाड़ा निवासी वीरेंद्र सिंह पिता अमर सिंह रघुवंशी को 50 हजार, छिंदवाड़ा के ग्राम चन्दनगांव निवासी हर्षित पिता मुकेश साहू को 40 हजार, छिंदवाड़ा के ग्राम सारना निवासी कोमल पिता बेनी मालवीय को 20 हजार एवं परासिया के ग्राम इकलेहरा निवासी युवान पिता आकाश साहू को 40 हजार की आर्थिक सहायता दी है। उक्त सहायता राशि मिलने पर मरीजों का अस्पतालों में इलाज हो सकेगा।

गौरतलब है कि सांसद बंटी विवेक साहू से उनके सांसद कार्यालय एवं जिले के प्रवास के दौरान कई लोगों द्वारा आर्थिक सहायता के लिए निवेदन किया जा रहा है। जिसके आधार पर सांसद श्री साहू द्वारा भी आवेदनों पर तत्काल ही गंभीरता दिखाते हुए लोगों की हर संभव मदद की जा रही है। सांसद श्री साहू के निवेदन पर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा भी सीएम हाउस और मंत्रालय भोपाल भेजे जा रहे आवेदनों पर तत्काल ही कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। सांसद के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीजों का अस्पतालो में बेहतर इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
Share News On