साहू समाज समर्पण संस्था ने तत्काल उपलब्ध कराया ब्लड
छिंदवाड़ा
30-Sep-26
छिंदवाड़ा अपडेट

सिवनी जिले के सकरी सुनबारा निवासी पंचम साहू टीबी की बीमारी से पीड़ित थे जिनका उपचार छिंदवाड़ा जिले में चल रहा था और उपचार के दौरान बी नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी। ध्यान रहे बी नेगेटिव ब्लड ग्रुप बहुत मुश्किल से उपलब्ध होता है, जिसके कारण रक्त की व्यवस्था को लेकर परिवार काफी समय से परेशान था। जैसे ही इस विषय की जानकारी साहू समाज समर्पण संस्था के सदस्य एवं समाजसेवी नितिन साहू को मिली उन्होंने तत्काल प्रयास किया और मरीज के लिए बी नेगेटिव ब्लड की व्यवस्था कराई। इस मानवीय एवं सराहनीय सहयोग के लिए मरीज के पुत्र अनिल साहू की धर्मपत्नी श्रीमती कीमती साहू सहित परिवार ने सदस्यों ने नितिन साहू एवं साहू समाज समर्पण संस्था के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।