सांसद ने किया चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर में पौधरोपण
राजनीति
10-Oct-26
पौधरोपण कर दे रहे शहर के नागरिकों को हरियाली बढ़ाने का संदेश

छिन्दवाड़ा अपडेट
सेवा संकल्प अभियान के तहत सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में लगातार कार्यक्रमों में शामिल होकर आमजनों को पर्यावरण सरंक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कर रहे है। वे इस दौरान जहा आमजनों सहित जनभागीदारी के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने की अपील कर रहे है वही लोगों को पौधों के संरक्षण का संकल्प भी दिलवा रहे है। इसी के तहत सांसद बंटी विवेक साहू छिन्दवाड़ा शहर में प्रतिदिन सुबह के समय दोपहिया वाहन से ही शहर का भ्रमण करते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर रहे है।
सांसद बंटी विवेक साहू अपनी इस मुहिम के तहत शनिवार की सुबह छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 20 के बूथ क्रमांक 229 में स्थित प्रसिद्ध श्री चौड़ा बाबा धाम मंदिर परिसर में दोपहिया वाहन से ही पहुंचे और वार्डवासियों, भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण भी किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की स्थानीय समस्याओं, नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं एवं आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा भी की। सांसद श्री साहू ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से अपील की है कि एक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के नाम से लगाएं साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और हरियाली का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने बूथ क्रमांक 229 में बूथ अध्यक्ष राजकुमार बंदेवार के निवास में पहुंचकर आत्मीय संवाद भी किया।
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक 20 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र (पातालेश्वर/पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड) में प्रसिद्ध श्री चौड़ा बाबा धाम मंदिर स्थित है। इस मंदिर परिसर में भगवान शिव (भोलेनाथ) की एक विशाल 25 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जो स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। यहा पर आयोजित पौधारोपण के कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला, नगर मंडल मंत्री अमित माहोरे, पूर्व सभापति मनोज कुशवाह, बूथ अध्यक्ष राजकुमार बंदेवार, शंशाक चंदेल, बिटटू मंडराह, मोहन मर्सकोले, राजेंद्र शुक्ला, नीरज चौरसिया, मानसिंह सूर्यवंशी, श्रीमती पुष्पा साहू, नरेंद्र माहोरे, बूथ समिति के सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।