Home News Helpline Classified Jobs About Contact

खापाभाट में चला स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान

खापाभाट में चला स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान
छिंदवाड़ा
10-Oct-26
ग्रामीणों को बताई शासन की योजनाएं

छिंदवाड़ा अपडेट

खापाभाट में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित समाज सेवा के विद्यार्थियों ने झुग्गी बस्तियों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और यह जानने का प्रयास किया कि उन्हें किन-किन शासकीय योजनाओं का लाभ मिल पा रहा है अथवा नहीं।

इसी क्रम में आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संध्या युवनाती और संध्या उइके ने ग्रामीणों के साथ आंगनवाड़ी के माध्यम से मिलने वाले लाभों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पौष्टिक आहार, कुपोषित बच्चों के लिए उचित इलाज, धात्री महिलाओं के लिए योजनाएं तथा किशोरी बालिकाओं को समय-समय पर काउंसलिंग एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की जाती है। इसके पश्चात शासकीय माध्यमिक शाला खापाभाट में स्कूली बच्चों के लिए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर सत्र आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परामर्शदाता विनोद तिवारी ने बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने की सलाह दी और उनके स्वास्थ्य संबंधी स्थिति की जानकारी ली। परामर्शदाता डॉ. लता नागले ने विद्यार्थियों को अच्छी आदतें अपनाने और नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि स्वच्छता से ही उत्तम स्वास्थ्य संभव है। साथ ही उन्होंने किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू के छात्रों ने भी बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस अवसर पर छात्र चित्तेश डेहरिया, सुनीता, वंदना पाठे, निलेश मिश्रा, शुभश्री मिश्रा, दीपिका, रानी, मोहनी तथा शाला स्टाफ से श्रीमती मिश्रा, श्री साहू एवं श्री पटले उपस्थित रहे।
Share News On