Home News Helpline Classified Jobs About Contact

सांसद बंटी विवेक साहू ने मरीज को दिलाई 50 हजार की आर्थिक सहायता

सांसद बंटी विवेक साहू ने मरीज को दिलाई 50 हजार की आर्थिक सहायता
राजनीति
10-Oct-26
छिन्दवाड़ा अपडेट

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मदद दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार संासद श्री साहू से संपर्क कर आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से स्वेच्छानुदान मद से सहायता भी उपलब्ध करा रहे है।

इसी सिलसिले में विगत दिनों मरीज के परिजन ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद बंटी विवेक साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीज को आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा के ग्राम गुरैया निवासी हीरालाल पिता रामस्वरूप चंद्रवंशी को 50 हजार की राशि आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का छिंदवाड़ा के अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता राशि मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। 

Share News On